चिली महिला हॉकी टीम पहुंची रांची, पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Sports News: रांची में 13 से 19 जनवरी तक FIH Hockey Olympic Qualifier का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में चिली महिला हॉकी टीम (Chile Women’s Hockey Team) आज रांची पहुंची।

वैश्विक रैंक में यह टीम 14वें स्थान पर है। इसके बावजूद चिली की टीम FIH Hockey Olympic Qualifier रांची 2024 में कोई कसर ना छोड़ने का संकल्प लेकर आई है। खिलाड़ियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया।

सह-कप्तान कमीला कराम व मानुएला उर्रोज के नेतृत्व में और हेड कोच सेर्जियो विगिल के मार्गदर्शन में चिली ने अंतरराष्ट्रीय मैदान पर अपनी पहचान बनाने का लक्ष्य बनाया है।

Share This Article