Latest NewsUncategorizedजामिया मिलिया इस्लामिया में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के खिलाफ प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस...

जामिया मिलिया इस्लामिया में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के खिलाफ प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jamia Millia Islamia: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के खिलाफ जामिया मिलिया इस्लामिया के अंदर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दी।

दक्षिणपूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) राजेश देव ने कहा कि जानकारी मिली थी कि सोमवार शाम को ‘फ्रैटरनिटी मूवमेंट’ नामक एक समूह द्वारा परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया गया था, जिसका नेतृत्व लुबाबिब बशीर कर रहे हैं।

बाबरी मस्जिद के समर्थन में लगे नारे!

उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर एहतियाती तैनाती की गई है। परिसर के बाहर कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया। स्थानीय पुलिस परिसर के अंदर नहीं गयी। प्रसारित होने वाले Video परिसर के अंदर के हैं।

किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए परिसर के बाहर पुलिस भी तैनात की गई है। एक्स प्लेटफॉर्म पर ‘Fraternity Movement JMI’ अकाउंट से एक यूजर्स ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें छात्रों को बाबरी मस्जिद के समर्थन में नारे लगाते देखा जा सकता है।

Video के कैप्शन लिखा गया था, “बाबरी के लिए बहिष्कार, प्रतिरोध ही स्मरण है। बाबरी मस्जिद के प्रति एकजुटता दिखाते हुए छात्रों को क्लासों और रीडिंग रूम में जाने से परहेज करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए एक विश्वविद्यालयव्यापी हड़ताल की।”

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...