CO की गाड़ी को क्षतिग्रस्त बालू लोडेड ट्रैक्टर लेकर भागने के मामले में दो अरेस्ट, फिर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma Balu Mafia: जिले के मरकच्चो में बालू माफिया (Balu Mafia) ने होमगार्ड के जवान व CO के चालक के साथ मारपीट करने और CO की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर बालू लोड ट्रैक्टर को लेकर भागने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया गया।

इस बाबत कोडरमा SP अनुदीप सिंह (SP Anudeep Singh) ने बताया कि CO परमेश्वर कुशवाहा मरकच्चो के लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 15 /24 दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सकलदेव सिंह और अनिल सिंह हैं।

Share This Article