Latest Newsझारखंडलातेहार में अज्ञात अपराधियों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

लातेहार में अज्ञात अपराधियों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Auto Driver om Prakash Murder: लातेहार (Latehar) जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटी हेसला गांव निवासी Omprakash Gupta (35) की अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की रात घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात घर के सारे लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। इसी बीच रात को अचानक गोली चलने और ओमप्रकाश के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे से बाहर निकले तो देखा कि Omprakash घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था।

परिजनों ने उसे बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि ओमप्रकाश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ओम प्रकाश ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बरियातू में सड़क पर जाम लगा दिया। DSP आशुतोष सत्यम ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी। पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने सड़क से जाम हटाया। पुलिस ने शव को Post Mortem के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर घटना में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...