Homeझारखंडमुस्लिम महिलाओं को प्रताड़ित कर रहा आदम सेना नाम का संगठन, बाबूलाल...

मुस्लिम महिलाओं को प्रताड़ित कर रहा आदम सेना नाम का संगठन, बाबूलाल ने…

Published on

spot_img

BJP President Babulal Marandi: झारखंड के रामगढ़ (Ramgarh) जिले के गांवों में कथित तौर पर आदम सेना नामक एक संगठन शरिया कानून के नाम पर मुस्लिम महिलाओं को प्रताड़ित कर रहा है।

प्रदेश BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने इसे गंभीर मामला बताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री Champai Soren से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

मुस्लिम महिलाएं और युवतियां गैर मुस्लिमों से बात न करें

यह मामला तब सामने आया, जब Ramgarh के सिकनी गांव की रहने वाली निकहत नजमा नामक एक मुस्लिम युवती ने रामगढ़ के DC और SP के पास इसे लेकर शिकायत की।

उसने आरोप लगाया है कि खुद को आदम सेना का सदर (अध्यक्ष) और सदस्य बताने वाले लोग दबाव डाल रहे हैं कि मुस्लिम महिलाएं और युवतियां गैर मुस्लिमों से बात न करें। बुर्का न पहनने पर मारपीट और छेड़खानी की जा रही है। शरिया कानून के नाम पर तरह-तरह के फरमान थोपे जा रहे हैं।

रामगढ़ के रजरप्पा थाने की पुलिस ने मामले की आरंभिक जांच में इसे जमीन विवाद से जुड़ा मामला बताया है। शिकायतकर्ता मुस्लिम महिला ने इसे लेकर रजरप्पा थाने में शिकायत की थी।

इसमें उसने बताया है कि गांव के ही युवक साबिर ने पिछले साल उसके साथ छेड़खानी की और घर से बाहर कर दरवाजे पर ताला लगा दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी और जान से मारने की धमकी दी गयी।

झारखंड देश के संविधान से चलेगा

BJP प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, “झारखंड में पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे मुस्लिम महिलाओं पर जबरन शरिया कानून थोपने का काम चल रहा है।

आदम सेना नामक गिरोह बनाकर कुछ असामाजिक तत्व मुस्लिम महिलाओं को हिन्दुओं से बातचीत नहीं करने का दबाव बनाते हुए घरों में घुसकर छेड़खानी भी कर रहे हैं।

याद रहे… झारखंड देश के संविधान से चलेगा, किसी शरिया-शरीयत से नहीं! मुख्यमंत्री जी, वोट बैंक की लालच में आदम सेना जैसे गिरोह को संरक्षण देने की बजाय इनके नापाक मंसूबे को कुचलने का काम करें।”

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...