डैम में मछली पकड़ने गए युवक का डूबने से मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih News: गिरिडीह (Giridih) तिसरी थाना इलाके के कोदईबांक डैम (Kodaibank Dam) में मछली मारने गए दुमका टुडू (35) की मौत डैम में डूबने से हो गयी।

बताया जाता है कि युवक बुधवार को ही मछली मारने गया था। इस दौरान वह तैरते हुए गहरे पानी में चला गया। लेकिन गहरे पानी में जाने के क्रम में वो जब डूबने लगा, तो डैम में मौजूद लोग उसे बचाने में जुट गए।

इस दौरान उसे लंबे बांस के सहारे डैम से निकालने का प्रयास हुआ, लेकिन सफलता नहीं मिली, तो आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई।

इस दौरान पुलिस के साथ ग्रामीण भी डैम के समीप जुटे और युवक को निकालने का प्रयास किया। लेकिन रात अधिक होने के कारण लोगों ने दूसरे दिन गुरुवार को उसके शव (Dead Body) को दूसरी बार खोजने का प्रयास किया। फिलहाल अब भी कोई सफलता नहीं मिली।

Share This Article