आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से आप सांसद संजय सिंह को राहत मिली है।

सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश में दर्ज सभी एफआईआर में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

कोर्ट ने सभी एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग पर यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है।

संजय सिंह के खिलाफ यूपी के विभिन्न जिलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं।

उन पर जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप है। ये एफआईआर संजय सिंह की 12 अगस्त, 2020 को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के बाद दर्ज कराई गई थीं।

संजय सिंह का कहना है कि उनके विरुद्ध राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।

Share This Article