AC और DCLR ने की जमीन के सरकारी रिकॉर्ड आफताब के पास पहुंचने की जांच

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: वास्तव में यह गंभीर विषय है कि आखिर किसी शख्स के पास जमीन के सरकारी रिकॉर्ड (Government Records) कैसे पहुंच सकते हैं।

रांची शहर अंचल के जमीन के सरकारी Record आफताब तक कैसे पहुंची, इसकी जांच रांची AC (अपर समाहर्ता) और DCLR (उप समाहर्ता भूमि सुधार) ने शहर अंचल में जाकर की।

लगभग 1 घंटे तक दोनों अधिकारियों ने शहर अंचल में आए लोगों और वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कई बिंदुओं पर जानकारी ली।

यह जानकारी मिल रही है कि इस मामले की जांच और निरीक्षण के बाद अब DCLR जल्द ही अपनी रिपोर्ट DC के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। बता दें कि इस संबंध में रांची DC ने रांची के उप समाहर्ता भूमि सुधार (DCLR) से रिपोर्ट मांगी है।

Share This Article