दुष्कर्म एवं रंगदारी मांगने के आरोप में मेराल के मुखिया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Rape and Extortion : पलामू जिले के पाटन थाना अंतर्गत मेराल पंचायत (Meral Panchayat) के मुखिया छोटू सिंह उर्फ धनन्जय सिंह को रविवार को गिरफ्तार (Arrest) कर जेल भेज दिया गया।

मुखिया धनंजय सिंह को उनके पैतृक गांव सिक्कीकला से पाटन पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बताते चलें मुखिया के खिलाफ पाटन थाना में 24 जुलाई 2023 को प्राथमिकी की गई थी।

दर्ज प्राथमिक्की (FIR) के अनुसार सिक्कीकला सरकारी स्कूल (Sikkikala Government School) की संयोजिका ने इलाज के दौरान फर्द बयान दर्ज कराते हुए मुखिया छोटू सिंह एवं अन्य तीन व्यक्तियों संग घर मे घुसकर दुष्कर्म (Rape) करने एवं रंगदारी मांगने की आरोप लगाई थी।

मुखिया के कुकृत्य एवं प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने विषैला पदार्थ खा कर आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश भी की थी।

Share This Article