Latest Newsझारखंडदेश में बह रही परिवर्तन की बयार, लोग चाह रहे BJP से...

देश में बह रही परिवर्तन की बयार, लोग चाह रहे BJP से मुक्ति, सुप्रिया भट्टाचार्य ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Supriya Bhattacharya on BJP: JMM के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriya Bhattacharya) ने धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान (प्रभात तारा) में आयोजित उलगुलान रैली (Ulgulan Rally) को सफल बताया।

उन्होंने इसके लिए ‘INDIA’’ गठबंधन के घटक दलों का आभार व्यक्त करते हुए जनता को धन्यवाद दिया। सुप्रियो भट्टाचार्य सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सुप्रियो ने कहा कि प्रभात तारा मैदान में जनसैलाब यह बताता है कि अब देश में परिवर्तन की बयार बह रही है और लोग परिवर्तन चाहते हैं। BJP राज से जनता मुक्ति चाहती है।

उलगुलान न्याय महारैली (Ulgulan Nyay Maharally) में अब स्पष्ट हो गया है कि झारखंड का मूड क्या है। हम लोगों ने महसूस किया कि जननेता हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय को लेकर लोगों के अंदर आक्रोश है। BJP को समझ लेना चाहिए कि जनता क्या चाहती है और बयानवीर को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

सुप्रियो ने कहा कि मारपीट की जो घटना घटी वह अप्रत्याशित थी। हमें लगता है कि यह BJP की तरफ से प्रायोजित था। BJP ने हताशा और निराशा में ऐसा काम किया है। मारपीट की घटना टार्गेटेड थी, जो BJP का कर्मकांड है।

महारैली में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren के छोटे भाई बसंत सोरेन की अनुपस्थिति पर सुप्रियो ने कहा कि गिरिडीह विधायक गांडेय में व्यस्त थे और बसंत सोरेन की तबीयत खराब हो गयी थी। इस कारण दोनों कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

spot_img

Latest articles

रांची में खुलेआम वसूली, बीच सड़क बालू गाड़ी से पैसे लेते दिखी पुलिस

Open Extortion in Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर...

पुरी में मातम, समुद्र में डूबने से रांची की मां और बेटे की दर्दनाक मौत

Mourning in Puri: ओडिशा के पुरी में छुट्टियां मनाने गए रांची के एक प्रतिष्ठित...

करबिगवां का गौरव, गांव के बेटे पीयूष पांडेय बने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक DGP

Piyush Pandey becomes DGP : कानपुर (महाराजपुर) से जुड़ी एक गर्व की खबर सामने...

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

खबरें और भी हैं...