Homeझारखंडचुनाव प्रचार के अंतिम दिन पलामू पहुंचीं कल्पना सोरेन, ममता भुइयां के...

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पलामू पहुंचीं कल्पना सोरेन, ममता भुइयां के पक्ष में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Kalpana Soren in Palamu : पलामू लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) पलामू पहुंची और इंडी गठबंधन से राजद प्रत्याशी Mamta Bhuiyan के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर के हरिनामाड़ में चुनावी सभा हुई।

मौके पर Kalpana Soren ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर केंद्र सरकार इतनी घबरा गई थी कि एक साजिश के तहत उन्हें चुनाव से पहले जेल भिजवा दिया।

केंद्र सरकार को इस बात की डर थी कि कही Hemant Soren बाहर रहकर पूरे झारखंड से उनका सुपड़ा ना साफ कर दें। उनके जेल में रहते हुए भी झारखंड की जनता केंद्र की BJP सरकार को सबक सिखाएगी और इंडी गठबंधन प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देगी।

कल्पना ने कहा कि यहां उपस्थित जनमानस को अपना भविष्य बनाने के लिए उनके पास आसानी से उपलब्ध उम्मीदवार का चयन करना है। ममता इस पर खरा उतरती हैं। लोग उन्हें समर्थन दें।

केंद्र सरकार ने दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया। 15 लाख खाते में भेजने की बात कही, लेकिन 10 साल केवल बेवकूफ बनाया।

अब वक्त आ गया है कि जनमानस अपनी ताकत दिखाएं और ऐसे धोखेबाज पार्टी और उम्मीदवार को सत्ता से बेदखल करें। 13 मई को अपनी शक्ति का परिचय देते हुए आप एमपी बना सकते हैं। यह चुनाव एक प्रतिस्पर्धा है और उसका जननायक आप जनता होते हैं।

कल्पना ने यह भी कहा कि सबको हरा राशन कार्ड मिला था, लेकिन केंद्र सरकार ने उसे काट दिया, लेकिन झारखंड का बेटा Hemant Soren ने हरा राशन कार्ड पुनः दिलवाया। इस कार्ड से लोगों को खाद्यान्न मिल रहा है।

केंद्र सरकार की आवास योजना में भी झारखंड के साथ धोखा हुआ। ऐसे में अबुआ आवास योजना लेकर हमारी सरकार आई। इस योजना से तीन कमरों का पक्का मकान बन रहा है। कल्पना ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे पिता की तरह है, लेकिन झारखंड में BJP समर्थित सरकार नहीं रहने के कारण सौतेला व्यवहार किया गया।

RJD उम्मीदवार ममता भुइयां ने कहा कि देश की स्थिति भारतीय जनता पार्टी के काल में दयनीय हो गई है। Palamu का मुख्य मुद्दा गरीबी एवं सिंचाई है। यह क्षेत्र इसमें पिछड़ा है। उन्होंने सांसद वीडी राम पर तंज करते हुए कहा कि सांसद पलामू का विकास क्या करेंगे वह मुश्किल से तो दिखाई देते हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...