Homeझारखंडझारखंड : प्रेम संबंध में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने यूडी...

झारखंड : प्रेम संबंध में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया

Published on

spot_img

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड आदर्शनगर चेक पोस्ट के पास रहने वाले राहुल गुप्ता (22) ने बुधवार की रात कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

राहुल विधायक प्रतिनिधि दीपक कुमार गुप्ता के भाई हैं। इन्होंने कुत्ते को बांधने वाली चेन के सहारे आत्महत्या की।

मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है। लेकिन शाम होने तक मामला दर्ज नहीं किए जाने के कारण पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

बता दें कि गुरुवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर परिवार के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो पता चला कि राहुल फंदे से लटका है।

शोर के बाद पड़ोसी जुटे व दरवाजा तोड़ अंदर घुसे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उलीडीह थाना में मृतक के भाई दीपक कुमार गुप्ता के बयान पर अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को भी आत्महत्या के कारणों की जानकारी परिवार वालों ने नहीं दी है।

दीपक ने पुलिस को बताया कि बीती रात राहुल खाना खाकर कमरे में सोने के लिए गया। सुबह दरवाजा बंद रहने पर परिवार वालों ने छानबीन की, जिसके बाद उसका शव फंदे पर लटका देखा।

spot_img

Latest articles

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...

SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड : दो नक्सलियों की फांसी पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सुरक्षित!

SP Amarjeet Balihar murder case: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत...

खबरें और भी हैं...