केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hearing on the bail plea of ​​Arvind Kejriwal : शनिवार को शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Rouse Avenue Court में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल द्वारा मेडिकल आधार पर दायर अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

2 जून को करना होगा सरेंडर

5 जून को आदेश सुनाया जाएगा। इस तरह अरविंद केजरीवाल को दो जून को तिहाड़ जेल में Surrender करना होगा। Supreme Court ने उन्हें 2 जून तक के लिए जमानत दी थी।

सुनवाई के दौरान ED ने याचिका का विरोध करते हुए कहा, इस अंतरिम जमानत याचिका को खारिज किया जाना जरूरी है क्योंकि इसमें तथ्यों को पूरी तरह से छिपाया गया है।

ED ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का वजन 1 किलो बढ़ गया है और वह झूठा दावा कर रहे हैं कि उनका वजन 7 किलो कम हो गया है।

Share This Article