Homeझारखंडगोड्डा लोकसभा सीट पर चौथी बार जीत दर्ज कर निशिकांत दुबे ने...

गोड्डा लोकसभा सीट पर चौथी बार जीत दर्ज कर निशिकांत दुबे ने बनाया रिकॉर्ड

Published on

spot_img

Nishikant Dubey Make Record : भाजपा के फायर ब्रांड नेता निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) झारखंड (Jharkhand) गठन के बाद लगातार चार बार संसदीय चुनाव जीतने वाले एकमात्र सांसद बन गए हैं। यानी उनसे पहले अबतक कोई भी चार बार सांसद नहीं चुना गया।

निशिकांत को इससे पहले साल 2009, 2014 और 2019 में विजयश्री मिल चुकी है।

दूसरी ओर तीन ऐसे प्रत्याशी हैं, उनमें से तीन ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

ऐसे सांसदों में भाजपा के विद्युत वरण महतो (Vidyut Varan Mahto) और वीडी राम (VD Ram) और झामुमो के विजय हांसदा (Vijay Hansda) भी शामिल हैं। तीन उम्मीदवार दूसरी बार सांसद चुने गए

झारखंड में दूसरी बार लगातार सांसद बनने वाले तीनों प्रत्याशी NDA से जुड़े हैं। इसमें भाजपा के संजय सेठ (Sanjay Seth) एवं कोडरमा की अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) और आजसू पार्टी के चंद्र प्रकाश चौधरी (Chandra Prakash Chaudhary) का नाम शामिल हो गया हैं।

इस बार 13 लाख से अधिक लोगों ने किया था मतदान

गोड्डा संसदीय क्षेत्र में सांसद चुनने के लिए 13 लाख 91 हजार 860 लोगों ने मतदान किया था। इसकी मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में शुरू की गई।

सुबह 7:00 बजे से ही मतगणना कर्मियों की स्ट्रांग रूम में एंट्री शुरू कर दी गई। लगभग एक घंटे चली पोस्टल बैलेट की गिनती बाद 9:00 बजे पहला रुझान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया।

जिसमें भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को 5922 और ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव को 3226 वोट मिले।

इसके बाद EVM की गिनती शुरू की गई। 11वें राउंड तक 5 लाख वोटों की मतगणना होने तक निशिकांत दुबे और प्रदीप यादव के वोट एक दूसरे के आगे पीछे रहे।

कभी निशिकांत दुबे लीड कर रहे थे, तो किसी राउंड में प्रदीप यादव लीड कर रहे थे। जैसे ही निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना को अपडेट किया जाता था, दोनों नेताओं के समर्थकों में कभी उत्साह और कभी मायूसी छा जाती थी। अंत-पांच ऋषिकांत दुबे की जीत की घोषणा चुनाव आयोग ने की।

जगह-जगह निशिकांत दुबे का स्वागत

सांसद निशिकांत दुबे जीत के बाद सिकटिया मतगणना केंद्र से करीब 9 बजे रात को निकले जो ITI रिसोर्ट और पुलिस केंद्र पकरिया गोढी होते हुए गोड्डा चौक पहुंचे। जहां पूरे रास्ते में उनका स्वागत किया गया।

आतिशबाजी की गई और फिर कारगिल चौक पर जोरदार आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्होंने जनता का आभार भी जताया। क्षेत्र में कार्यकर्ता व आम लोगों में भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे की भारी जीत होने से उत्साह चरम पर है, जो हर जगह दिख रही है।

प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी इसका नजारा देखा जा रहा।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...