रांची जिला प्रशासन का आदेश- “आइये, अपने हथियार वापस लेकर जाइये”

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Take Back Your Licensed Weapon : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त संपन्न हो, इसके लिए Ranchi जिला प्रशासन ने लाइसेंसी हथियारधारकों से हथियार (Weapons) जमा करवा लिये थे।

अब चुनाव खत्म हो जाने के बाद प्रशासन ने जमा किये गये हथियारों को वापस ले जाने का आदेश निर्गत किया है।

बता दें कि रांची में लगभग 3 हजार 417 लाइसेंसधारी हैं। इनमें से लगभग दो हजार 288 लोगों ने अपने हथियार जमा करवा दिये थे। वहीं, 525 लाइसेंसधारकों को प्रशासन की ओर से छूट दी गयी थी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 20 मार्च को रांची जिला प्रशासन ने लाइसेंसधारकों को अपने हथियार जमा करने का आदेश जारी किया था।

30 मार्च तक हथियारों का सत्यापन होना था। हथियार जमा नहीं करानेवाले 396 लाइसेंसधारियों के लाइसेंस जिला प्रशासन ने शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा-17 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए रद्द कर दिये थे।

Share This Article