Homeझारखंडलंबे इंतजार के बाद झारखंड में मानसून ने दे दी दस्तक, अब...

लंबे इंतजार के बाद झारखंड में मानसून ने दे दी दस्तक, अब नहीं झुलसाएगी गर्मी, स्कूल के समय में भी बदलाव

Published on

spot_img

Jharkhand Weather : लंबे समय तक भीषण गर्मी झेल रहे झारखंड (Jharkhand) वासियों को शुक्रवार को बड़ा सुकून मिला, जब यहां दक्षिणी पश्चिमी मानसून (Monsoon) की एंट्री हुई।

दोपहर के बाद झमाझम बारिश और फिर मौसम सुहाना। अब तीखी गर्मी झुलसाएगी नहीं। संताल परगना के साहिबगंज (Sahib Ganj) और पाकुड़ क्षेत्र (Pakud) में मानसून का प्रवेश हुआ।

अगले तीन से चार दिनों के दौरान पूरे झारखंड को मानसून कवर कर लेगा।

एक हफ्ते देर से आया मानसून

राज्य में शनिवार को कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है, लेकिन रविवार से दो दिन के लिए यह कुछ धीमा होने के बाद फिर जोर पकड़ेगा।

Ranchi के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में मानसून का प्रवेश सामान्य अवधि की तुलना में करीब एक हफ्ते देर से हुआ है।

यहां इसके प्रवेश की अवधि 10 से 15 जून निर्धारित है। पिछली बार भी यह चार दिन की देरी से 19 जून को झारखंड में प्रवेश किया था।

झारखंड में अब तक बहुत कम बारिश

आंकड़ों के मुताबिक जून में राज्य में अबतक मात्र 36 मिमी बारिश हुई है, यह सामान्य 101.5 मिमी की तुलना में 65 फीसदी कम है। रांची में इस माह 54.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से करीब 48 फीसदी कम है।

इधर, शुक्रवार को वज्रपात से रांची जिले में दो, हजारीबाग में एक और लोहरदगा में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा वर्षा

अगले 24 घंटों के दौरान भी कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 74.5 मिमी बारिश हुई। जबकि पूर्वी सिंहभूम में 42.8 मिमी, रांची में 29.4 मिमी बारिश हुई।

राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम बारिश हुई। जून में दौरान राज्य में अब तक मात्र 36 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य औसत 101.5 मिमी बारिश की तुलना में 65 फीसदी कम है।

तापमान में तीन से सात डिग्री की गिरावट

झारखंड में पिछले दो दिन से बारिश होने से अधिकतम तापमान में तीन से सात डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री था, जो शुक्रवार को 30.8 डिग्री हो गया।

अन्य जिलों के तापमान में भी कमी आयी है। वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम पारा सबसे अधिक 39.4 डिग्री रहा। पिछले 48 घंटों के दौरान पारा में तीन डिग्री की कमी आई है।

अब कक्षाएं सुबह 7 से 1 बजे तक

राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त स्कूल शनिवार से सुबह सात से दोपहर एक बजे तक चलेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसका आदेश जारी कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

भीषण गर्मी के कारण अभी स्कूल सुबह सात से 11.30 बजे तक ही चल रहे थे। एक जुलाई से सभी स्कूल सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक चलेंगे। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...