HomeUncategorizedपासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन की अब नहीं चलेगी मनमानी, विदेश मंत्री...

पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन की अब नहीं चलेगी मनमानी, विदेश मंत्री ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Foreign Minister Jaishankar Announced: पासपोर्ट बनाने में लोगों को कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पासपोर्ट बनवाने में सबसे बड़ी दिक्कत पुलिस वेरिफिकेशन में आती है।

अब विदेश मंत्री जयशंकर (Foreign Minister Jaishankar) ने घोषणा की है कि पुलिस वेरिफिकेशन में नहीं चलेगी मनमानी। Passport बनवाना अब और आसान हो जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के साथ मिलकर एक उपाय पर काम कर रहा है, जिससे कि लोगों को चंद दिनों में Passport मिल जाए।

सोमवार को पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि बेहतर Passport सेवा के लिए मंत्रालय ने 440 पोस्टऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों की स्थापना की है।

इसके अलावा 93 पासपोर्स सेवा केंद्र बनाएं हैं। देश में इस समय 533 पासपोर्स प्रोसेसिंग सेंटर और 37 रिजिनल Passport ऑफिस हैं। विदेश मंत्रालय ने विदेश में मौजूद 187 भारतीय मिशनों को भी इससे जोड़ा गया है।

पासपोर्ट बनवाने में सबसे बड़ी दिक्कत पुलिस Verification में आती है। इसमें काफी समय लगता है। कई बार तो पुलिस Verification के नाम पर आवेदकों को परेशान भी किया जाता है। ऐसे में विदेश मंत्रालय इस परेशानी को दूर करने में लगा है।

जयशंकर ने कहा कि पुलिस वेरिफिकेशन में तेजी लाने के लिए ‘एम पासपोर्ट पुलिस ऐप’ बनाया गया है। इससे 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 9 हजार पुलिस थानों को जोड़ा गया है।

साथ ही पेपेरलेस डॉक्यूमेंटेशन के लिए पासपोर्ट सेवा सिस्टम को DG लॉकर से जोड़ा गया है। इससे पुलिस वेरिफिकेशन का काम आसान हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि विदेश मंत्रालय ने बीते साल 2023 में पासपोर्ट से जुड़ी 1.65 करोड़ सेवाएं दीं। 2023 में मासिक पासपोर्ट आवेदन 14 लाख को पार कर गए थे। उन्होंने आगे कहा कि पासपोर्ट नागरिकों के विकास में अहम भूमिका अदा करते हैं। इससे देश के विकास पर सीधे असर पड़ता है।

spot_img

Latest articles

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

रांची में प्रतिबंधित मांस मामला : दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 10 दिसंबर को सुनवाई

Ranchi Banned Meat case: प्रतिबंधित मांस से जुड़े एक चर्चित मामले में दो नामजद...

मदरसा शिक्षकों की पेंशन पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों को अगली सुनवाई में हाजिर होने का आदेश

Jharkhand High Court Strict on Madrasa teachers' Pension: राज्य के मदरसा शिक्षकों को पेंशन...

खबरें और भी हैं...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...