JBKSS सुप्रीमो जयराम महतो पुलिस से हुए नाराज, लगाया यह आरोप

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JBKSS supremo Jairam Mahato Got Angry with the Police: JBKSS के सुप्रीमो जयराम महतो (supremo Jairam Mahato) मंगलवार को एक मामले को लेकर पचंबा थाना पहुंचे, लेकिन थाना प्रभारी मिंटू कुमार मौजूद नहीं थे।

इस पर जयराम महतो ने फोन पर उनसे बात की।

दरअसल, JBKSS के गिरिडीह जिला मंत्री इमरान अहमद उर्फ रॉकी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। इमरान ने इस संबंध में पचंबा थाना में लिखित शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे JBKSS के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।

मीडिया से बातचीत में जतायी नाराजगी

थाना परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम महतो ने थाना प्रभारी मिंटू कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को टाल रही है और सूचना देने के बाद भी थाना प्रभारी मौजूद नहीं रहे।
पुलिस की जांच पर सवाल

जयराम महतो ने बताया कि फोन पर संपर्क करने पर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइबर पुलिस की टीम काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही अपराधी को पुलिस गिरफ्तार (Arrest) कर लेगी।
थाना प्रभारी पर जिम्मेदारी

जयराम महतो ने स्पष्ट किया कि अगर इमरान के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे।

Share This Article