झारखंड के कई हिस्सों में दो और तीन जुलाई को वज्रपात का अलर्ट

Newswrap
2 Min Read
Jharkhand Weather Update
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update: राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मानसून का असर देखा जा रहा है। इसके साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

हालांकि, जून में मानूसन देर से आने पर राज्य में बारिश कम ही हुई है। फिर भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

रांची में मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, दो और तीन जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश की संभावना है।

इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ शामिल हैं।

इस दौरान वज्रपात भी होने के संकेत हैं। केंद्र ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चार और पांच जुलाई को राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

विभाग के अनुसार, अब तक सिर्फ 73.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी है, जबकि पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अब तक 189.5 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी। राजधानी में 197.6 मिमी की जगह 90.8 मिमी वर्षा हुई है, जो कि सामान्य से भी कम है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। आनेवाले दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जायेगी।

Share This Article