गिरिडीह में अज्ञात वाहन के टक्कर से दो की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Road Accident : बगोदर थाना इलाके में मंगलवार की देर रात मजदूरी कर लौट रहे दो बाइक सवार की अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।

मृतकों में बगोदर थाना इलाके के माहुरी गांव (Mahuri village) निवासी करम महतो और कोकिल महतो शामिल हैं। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी और दोनों को पहले स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों को मौत की पुष्टि Doctor ने किया। जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार मृतक कोकिल महतो और करम महतो मजदूरी कर अपने स्कूटी से देर रात मजदूरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान माहुरी गांव के बायपास के समीप एक अज्ञात वाहन ने दोनों के स्कूटी को टक्कर मार कर फरार हो गया। इसमें करम महतो की मौत जहां मौके पर हो गई।

वहीं कोकिल महतो की मौत स्वास्थ केंद्र में इलाज के दौरान हुआ। जानकारी मिलने के बाद दोनों परिजन भी स्वास्थ केंद्र पहुंचे। इस दौरान बुधवार की सुबह दोनों का शव Post Mortem के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

Share This Article