रांची एयरपोर्ट से गोली के साथ हुआ गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bail to the youth arrested with Rifle Bullet from Ranchi Airport : प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की Court ने बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) से रायफल की गोली के साथ गिरफ्तार युवक को जमानत दे दी है।

कोर्ट ने उस युवक को 20-20 हजार के दो निजी मुचलके जमा करने की शर्त पर जमानत दी है। आरोपित की ओर से अधिवक्ता प्रीतांशु सिंह ने बहस की।

उल्लेखनीय है कि 20 जून को एयरपोर्ट से एक युवक के पास से रायफल की एक गोली बरामद हुई थी। उसका नाम आकाश कुमार साव है। वह पहले भी Murder Case में जेल जा चुका है। वह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चर्च रोड का रहने वाला है। वह रांची से Air India की फ्लाइट से दिल्ली जा रहा था। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान उसे गोली के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Share This Article