झारखंड : चार साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही 15 वर्षीय बालक ने दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि 13 फरवरी 2021 शनिवार को आराेपित नाबालिग बालक गांव की एक बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया और उसके बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया। बाद में बच्ची की खोज करते परिजन जंगल पहुंचे तब बच्ची लहूलुहान हालत में मिली।

परिजनों ने तुरंत शिकारीपाड़ा थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बालक लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एसडीपीओ मोु नूर मुस्तफा ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपित नाबालिग को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article