Homeझारखंडइस यान से सिर्फ सात घंटे में पहुंचेंगे टाटा से पटना

इस यान से सिर्फ सात घंटे में पहुंचेंगे टाटा से पटना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Vande Bharat Express: टाटानगर से पटना तक वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा शीघ्र शुरू होनेवाली है। यह ट्रेन लगभग सात घंटे में टाटा से पटना तक का सफर तय करेगी।

चक्रधरपुर रेल मंडल वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है, बस रेलवे बोर्ड के आदेश और कोच की प्रतीक्षा हो रही है।

युद्धस्तर पर हो रहा मेंटेनेंस सेंटर का निर्माण

टाटानगर में रेलवे की सिक लाइन में वंदे भारत के लिए मेंटेनेस सेंटर का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के रेलकर्मी लाइन मरम्मत के साथ ट्रैक्शन सुविधा शुरू करने और अन्य व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।

इस कार्य पर मंडल के रेल अधिकारियों की पैनी नजर है। जैसे ही मंत्रालय से आदेश प्राप्त होगा, पुरानी वाशिंग लाइन में ट्रेन के कोच की देखरेख की योजना को अंजाम दिया जायेगा।

सप्ताह में छह दिन चलेगी हावड़ा वंदे भारत

वर्तमान में Tatanagar होकर रांची से हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलती है।

इसके साथ ही दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन टाटानगर से पटना, पुरी और बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है। Senior DCM आदित्य चौधरी ने बताया कि रेलवे बोर्ड से आदेश मिलने के बाद ही इन ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा।

2027 तक 3200 कोच बनाने का ऑर्डर

रेलवे ने 2027 तक वंदे भारत ट्रेनों के लिए 3200 कोच बनाने का ऑर्डर तीन कंपनियों को दिया है। जानकारों के अनुसार, अभी रेलवे में दो दर्जन से अधिक Vande Bharat Train चलाने योग्य कोच तैयार हैं।

दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन ने तीन महीने पूर्व भीड़भाड़ वाले 19 मार्गों पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने का भी सर्वे कराया था, जिससे टाटानगर को विभिन्न मार्गों से वंदे भारत ट्रेन की सेवा मिल सके।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...