Homeझारखंडगढवा में वज्रपात से दो महिला की मौत, तीन जख्मी

गढवा में वज्रपात से दो महिला की मौत, तीन जख्मी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Two Women died Due to Lightning in Garhwa: गढवा जिले के मेराल प्रखंड के संगबरिया पंचायत (Sangbaria Panchayat) अंतर्गत लामी गांव में शनिवार को बारिश के साथ हुए वज्रपात की घटना में दो महिला तथा चार बकरियों की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी व शिक्षक नेता रघुराई राम, BDS रमेश बैठा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया तथा घायलों को अस्पताल भिजवाने का प्रबंध किया।

लोगों ने बताया कि गांव के दामर में गीता देवी बकरी चरा रही थी तथा पास में चार अन्य महिलाएं पहुंचकर आपस में बातचीत कर रही थी। इसी दौरान बारिश होने लगी। सभी महिलाएं एक ही जगह छाता लगाकर बैठ गई।

इस दौरान चारों बकरियां भी उन्हें लोगों के पास आकर बैठ गई। थोड़ी ही देर में गरज के साथ वज्रपात हुआ, जिससे गीता देवी (48), तेतरी देवी (50) तथा चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेश्वरी देवी (42), प्रमिला देवी (35) तथा शारदा देवी (38) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ जसवंत नायक ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दिया तथा घायलों से मिलकर समुचित इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली।

CO ने बताया कि वज्रपात (Thunderclap) की घटना में मृतक के परिजनों को प्रति व्यक्ति सरकारी प्रावधान के अनुसार 4-4 लाख की मुआवजा राशि तथा घायलों के इलाज का खर्च दिया जाएगा।

BDO जागो महतो ने वज्रपात की घटना पर दुख जताते हुए संवेदना व्यक्त की तथा सरकारी प्रावधान के अनुसार हर संभव मदद का भरोसा दिया। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।

spot_img

Latest articles

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...

मांडर में 17 दिसंबर को होगी क्रिसमस गैदरिंग, कृषि मंत्री मुख्य अतिथि

Ranchi : मांडर में इस बार क्रिसमस से पहले एक बड़ा कार्यक्रम होने जा...

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, झारखंड के 3 युवक शामिल

गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट (नाइट क्लब) में अचानक...

झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट पर सवाल, मरे और सरेंडर नक्सली भी शामिल

Ranchi : झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में बड़ी गलती सामने आई है।...

खबरें और भी हैं...