Latest Newsझारखंडविनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान,...

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रांची के अशोक नगर में एक मकान एसएन त्रिवेदी के नाम पर खरीदा गया था। एसएन त्रिवेदी रिटायर्ड IFS अफसर हैं और विनय चौबे के ससुर भी हैं। जांच एजेंसियों को इस खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच जारी है ।

 जमीन खरीद की शुरुआत का मामला

जांच में सामने आया है कि यह जमीन NRI अमिताभ नारायण से खरीदी गई थी। खरीद की तारीख 28 जुलाई 2021 बताई गई है। दस्तावेज के अनुसार, जमीन का क्षेत्रफल करीब 20 डिसमिल है और सेल डीड का नंबर 4932 है। अमिताभ नारायण फिलहाल अमेरिका में रहते हैं और उनके पिता का नाम स्वर्गीय पांडेय सुरेंद्र नारायण था

 NRI विक्रेता से सौदे की पुष्टि

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि इस जमीन के बदले लगभग तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। यह रकम सीधे विनय चौबे और उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता के बैंक खातों से दी गई। इस संबंध में आगे की जांच भी जारी है और एजेंसियां पैसों के स्रोत की जानकारी जुटा रही हैं।

विदेश यात्राओं पर भी जांच तेज

विनय चौबे और उनके परिवार की विदेश यात्राओं की भी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में परिवार ने इटली की यात्रा की थी। इसके अलावा, नियमित अंतराल पर विदेश जाने के कई रिकॉर्ड मिले हैं।
— समय-समय पर विदेश यात्राओं का खुलासा

जांच में यह भी सामने आया है कि एक बार चौबे के परिवार ने दुबई की यात्रा के लिए टिकट खरीदे, लेकिन बाद में उसे रद्द करा कर पैसे वापस ले लिए। इन सभी यात्राओं और टिकट भुगतान की जानकारी के लिए ट्रैवल एजेंसियों को जानकारी भेजी गई है।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...