Latest Newsभारतगोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, झारखंड के 3...

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, झारखंड के 3 युवक शामिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट (नाइट क्लब) में अचानक आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में झारखंड के तीन युवा भी शामिल हैं, जो कुछ महीनों पहले ही काम की तलाश में गोवा गए थे और कुक का काम कर रहे थे।

झारखड के तीन युवकों की पहचान

मृतकों में
प्रदीप महतो (24) — फतेहपुर गांव, प्रखंड लापुंग, रांची
विनोद महतो (22) — फतेहपुर गांव, प्रखंड लापुंग, रांची
मोहित मंडा (22) — गोविंदपुर गांव, कर्रा प्रखंड, खूंटी

इनके रिश्तेदार नारायण माथुर ने बताया कि प्रदीप और विनोद उनके भतीजे थे। घटना के समय तीनों किचन में काम कर रहे थे। सुबह फोन से हादसे की खबर मिली तो पूरा परिवार सदमे में आ गया। एक पड़ोसी युवक की भी इसी हादसे में जान चली गई।

रोजगार की तलाश में गए थे, वापस नहीं लौट पाए

परिजनों के अनुसार तीनों युवक कुछ महीने पहले ही नौकरी के लिए गोवा गए थे। तीनों उसी नाइट क्लब में साथ काम करते थे। अपनी कमाई से परिवार की मदद करना चाहते थे, लेकिन यह हादसा उनकी जिंदगी छीन ले गया।

मुख्यमंत्री ने दुख जताया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मृतकों के परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हैं।

आग के कारणों की जांच, 4 लोग गिरफ्तार

रात करीब 12 बजे आग लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्लब में सुरक्षा के नियमों को नजरअंदाज किया गया था। पुलिस ने नाइट क्लब के जनरल मैनेजर और तीन स्टाफ समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...