दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: पूर्व नौकर पर IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का शक, यौन उत्पीड़न के बाद गला घोंटा

दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या से सनसनी, पूर्व नौकर पर शक, यौन उत्पीड़न के बाद गला घोंटने का आरोप, आरोपी फरार, पुलिस जांच तेज।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Delhi Murder Case : नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर के अंदर हत्या कर दी गई। पुलिस को इस वारदात में घर के पूर्व नौकर राहुल पर शक है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मृतका घटना के समय घर में अकेली थी। परिवार के लोगों ने उसे संदिग्ध हालत में पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले युवती के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राहुल करीब एक महीने पहले इसी घर में काम करता था, लेकिन उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस को शक है कि उसने घर में घुसने के लिए अतिरिक्त चाबी का इस्तेमाल किया, क्योंकि जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस जब आरोपी के अलवर स्थित घर पहुंची, तो पता चला कि वह पहले भी छेड़छाड़ के एक मामले में शामिल रह चुका है। जानकारी के मुताबिक, वह घटना से एक रात पहले ही अलवर से दिल्ली पहुंचा था।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।