जंतर-मंतर पर पाबंदियों का आरोप, CJP ने दिल्ली पुलिस से रोक-टोक हटाने की मांग की

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों को रोकने और पाबंदियां लगाने का आरोप लगाया, शांतिपूर्ण विरोध के संवैधानिक अधिकार का सम्मान करने की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पहुंचने वाले लोगों को रोक रही है और प्रदर्शन स्थल के आसपास घेराबंदी जैसा माहौल बना दिया गया है। पार्टी ने इन कथित पाबंदियों को तत्काल हटाने और नागरिकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार का सम्मान करने की मांग की है।

पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि दिल्ली पुलिस नागरिकों को कथित रूप से हिरासत में लेने, डराने-धमकाने और जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने की कार्रवाई बंद करे। पार्टी ने अपने बयान ‘स्टॉप लेइंग सीज एट जंतर-मंतर’ में आरोप लगाया कि एक महीने से अधिक समय से हजारों छात्र, अभिभावक, शिक्षक और अन्य नागरिक परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा छात्र आत्महत्याओं के मुद्दे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। CJP का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन, पेयजल, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री लेकर पहुंच रहे स्वयंसेवकों को भी रोका जा रहा है। पार्टी का कहना है कि जंतर-मंतर लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल है और वहां शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।