
Jharkhand Cabinet Meeting : रांची में 28 अप्रैल 2026 को झारखंड मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपराह्न 3:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। राज्य के प्रशासनिक और विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

