Latest Newsझारखंडविवाद पति से हुआ और पत्नी ने जहर देकर डेढ़ साल की...

विवाद पति से हुआ और पत्नी ने जहर देकर डेढ़ साल की अपनी मासूम को मार डाला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

In Dumka, Jharkhand: पति से विवाद होने पर पत्नी ने अपनी डेढ़ साल की मासूम कै जहर देकर मार डाला। बाद में खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार देर रात हुई।

रात में ही बेटी अंश मुर्मू की मौत हो गई, जबकि मां सुरजमुनि मरांडी को इलाज के लिए रविवार सुबह में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर हंसडीहा थाना की पुलिस ने मां-बेटी के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए PJMCH भेज दिया है। Post Mortem सोमवार को होगा।

जरमुंडी के चटमारनी गांव की सूरजमुनि की शादी तीन साल पहले अलबुनियस मुर्मू के साथ हुई थी। पति हिमाचल प्रदेश में काम करता है। एक माह पहले अवकाश पर आया था और 20 जुलाई को वापस जाने वाला था।

बताया कि शनिवार की रात करीब दस बजे दंपति के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर महिला ने पहले बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाया और बाद में खुद भी कीटनाशक खा लिया।

तबियत खराब होने पर महिला ने पति को कीटनाशक खाने की बात बताई। जब तक दोनों को इलाज के लिए बाहर ले जाया जाता, इससे पहले बेटी की मौत हो गई। रविवार की सुबह महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह नौ बजे उसकी भी मौत हो गई। मौत के बाद पति शव लेकर गांव भाग आया।

इधर, ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद हंसडीहा थाना की पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर Post Mortem के लिए दुमका भेज दिया। हालांकि पति का कहना है कि वह सावन शुरू होने से पहले हिमाचल प्रदेश जाने वाला था। इसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई।

हंसडीहा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मां-बेटी के शव को Post Mortem कराने के लिए दुमका भेज दिया गया है।

अभी तक दंपती के बीच विवाद की बात सामने आई है। मायके वालों की ओर से अभी तक कार्रवाई के लिए आवेदन नहीं दिया गया है। तीन साल पहले ही महिला का विवाह हुआ था।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...