Homeबिहारबिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता का घर में घुसकर...

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता का घर में घुसकर मर्डर, दरभंगा में…

Published on

spot_img

Jeetan Sahni Murder : मंगलवार की सुबह-सुबह बिहार (Bihar) सरकार में पूर्व मंत्री रहे मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के पिता जीतन सहनी (Jeetan Sahni) का बेरहमी से कत्ल (Murder) हो गया है।

दरभंगा (Darbhanga) में उनकी हत्या की गई है। अब तक इस हत्या की वजह पता नहीं चली है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि निजी रंजिश के चलते शायद इस कांड को अंजाम दिया गया है।

SSP जगन्नाथ रेड्डी ने जीतन सहनी के कत्ल की पुष्टि की है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

आशंका है कि जीतन सहनी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन (Protest) हो सकता है और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

‘सन ऑफ मल्लाह’ (Son of Mallah) कहे जाने वाले मुकेश सहन की पार्टी लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर मुकाबले में उतरी थी। किसी भी सीट पर उसे जीत नहीं मिली थी।

मुकेश सहनी बिहार में मल्लाहों के बड़े नेता कहे जाते हैं। वह विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के मुखिया भी हैं। जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया।

इस हत्याकांड पर RJD के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है। ऐसा लग रहा है कि बिहार में अब कोई सुरक्षित नहीं है।

यहां लगातार हत्याओं का दौर जारी है। जब मुकेश सहनी के पिता का इस तरह कत्ल हो सकता है तो फिर कौन सुरक्षित है।

spot_img

Latest articles

झारखंड में वकीलों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू, SEHIS पोर्टल लॉन्च, 15,000 वकीलों को…

Health insurance plan: राज्य सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अधिवक्ता स्वास्थ्य सुरक्षा योजना...

Bihar Election Result 2025 : महागठबंधन की बुरी हालत, शशि थरूर बोले- आत्ममंथन की सख्त जरूरत

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, जहां NDA रुझानों में...

पुष्पम प्रिया चौधरी की TPP को झटका, दरभंगा में BJP के संजय सरावगी की शानदार जीत

Bihar Election Result: बिहार की राजनीति में नया रंग भरने की कोशिश में उतरी...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर के बड़े दावों पर फिर गया पानी, क्या अब संन्यास का निभाएंगे वादा?

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने प्रशांत किशोर की...

खबरें और भी हैं...