बेहतर झारखंड युवा संवाद कार्यक्रम का BJP नेता अनुराग ठाकुर ने किया आगाज

झारखंड के बाेकाराे जिले के सेक्टर-1 स्थित हंस पैलेस में मंगलवार काे बेहतर झारखंड युवा संवाद कार्यक्रम (Jharkhand Youth Dialogue Program) का आयोजन किया गया।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Youth Dialogue Program: झारखंड के बाेकाराे जिले के सेक्टर-1 स्थित हंस पैलेस में मंगलवार काे बेहतर झारखंड युवा संवाद कार्यक्रम (Jharkhand Youth Dialogue Program) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं बेहतर झाररखंड के संस्थापक विवेक सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पार्जन कर किया।

माैके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यहां के युवा अपने राज्य के लिए काम करना चाहते हैं लेकिन यहां की सरकार के उदासीन रवैए के कारण राज्य का समुचित विकास नहीं हो पा रहा।

झारखंड में खनिज संपदा के साथ-साथ मानव संसाधन मौजूद हैं। इसके बावजूद देश के अन्य राज्यों की औसत बेरोजगारी दर से झारखंड की बेरोजगारी दर एक प्रतिशत ज्यादा है।

यहां की सरकार को चाहिए कि झारखंड की खनिज संपदा का इस्तेमाल यहीं पर नए उद्योग-धंधों व कल-कारखानों को खोलकर करें, ताकि यहां के युवाओं व बेरोजगारों को रोजगार के साथ-साथ राज्य का आर्थिक विकास भी हो पाए।

अनुराग ने कहा कि झारखंड के साथ बने अन्य राज्य आगे बढ़ गए लेकिन झारखंड क्यों नहीं आगे बढ़ा। इस पर यहां की सरकार और जनता को मंथन करना होगा। झारखंड को मानइनिंग फंड से लगभग नाै हजार करोड़ रुपये सालाना राजस्व की प्राप्ति होती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है लेकिन यहां से युवा पलायन कर रहे हैं। इसलिए केवल खनिज संपदा आधारित उद्योग ही नहीं, बल्कि युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर Startup के जरिए उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है, तभी बेहतर झारखंड की परिकल्पना की जा सकती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ‘बेहतर झारखंड’ युवा संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल झारखंड के उन नौजवानों के लिए है, जो राज्य के लिए कुछ करना चाहते हैं। झारखंड की परिस्थितियों को बेहतर बनाना चाहते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के युवा नए विकल्प तैयार करेंगे, जिनके पास हुनर है, उन्हें मार्केट से जोड़ा जाएगा और जो उद्योग लगाना चाहते हैं, उनके लिए नए रास्ते तैयार किए जाएंगे।

बेहतर झारखंड संस्थान द्वारा चल रहे सामाजिक कार्यों का संस्थापक विवेक सिंह ने उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा पहल करते हुए गांव में पानी की समस्या, महिलाओं के लिए सेनेटरी की व्यवस्था, आंगनबाड़ी को मॉडर्न रूप देना, जुलाई के आखिरी दिनों में संस्थान द्वारा फाइनेंशियल लिटरेसी और Cyber Security को लेकर भी काम किया जाएगा।

Share This Article