Homeविदेशसबसे कम आबादी वाले इन देशों में रहते हैं हजार से भी...

सबसे कम आबादी वाले इन देशों में रहते हैं हजार से भी कम लोग, भारत के एक मोहल्ले…

Published on

spot_img

“India’s Tiny Localities with Fewer Than 1,000 Residents”: भारत दुनिया भर में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन चुका है। UN World Population प्रॉस्पेक्टस 2024 की रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 145 करोड़ होने का अनुमान है।
लेकिन क्या आपको पता है दुनियाभर में कई सारे ऐसे देश भी हैं, जिसकी आबादी बहुत ही ज्यादा काम है। कुछ देशों की आबादी तो इतनी कम है कि उससे ज्यादा लोग भारत में किसी एक मुहल्ले में रहते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक देश तो ऐसा है, जहां एक हजार से भी कम लोग रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको वर्ल्ड Papulation रिव्यू 2024 रिपोर्ट के अनुसार, उन 10 देशों के नाम बताते हैं, जिसकी आबादी सबसे कम है।

वेटिकन सिटी

दुनिया के सबसे कम आबादी वाले देशों की लिस्ट में पहले नंबर पर वेटिकन सिटी का नाम आता है। Vatican City की जनसंख्या 764 (2023-24) है। यह केवल 49 हेक्टेयर में फैला हुआ देश है। यह कैथोलिक चर्च के आध्यात्मिक और प्रशासनिक केंद्र के रूप में भी मशहूर है।

टोकेलाऊ

इस सूची में दूसरे नंबर पर Tokelau आता है, जिसकी आबादी 1915 है। यह देश 10 वर्ग KM में फैला हुआ है और इसी क्षेत्रफल में यहां के लोग रहते हैं। बाहरी दुनिया से यहां तक नाव से पहुंचा जा सकता है।

नियू

प्रशांत महासागर के दक्षिणी भाग में स्थित Niue, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है।Niue देश की आबादी 1935 है। यह देश 260 वर्ग KM के एरिया में फैला हुआ है।

फ़ॉकलैंड आइलैंड

Falkland Islands अटलांटिक महासागर में अर्जेंटीना के तट के पास है, जो एक द्वीप समूह है। Falkland Islands की जनसंख्या 3,803 हैं और यह 12,173 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ देश है।

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर Montserrat का नाम आता है। इस देश की आबादी 4,372 है। 90 के दशक में इस द्वीप पर एक विनाशकारी ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ था, जिस वजह से कई सारे लोग मारे गए थे और आबादी घट गई। यहां आए दिन ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं।

सेंट पियरे और मिक्वेलन

St. Pierre और मिक्वेलन उत्तरी अटलांटिक में स्थित एक छोटा सा देश है। यह काफी खूबसूरत भी है। इसकी आबादी करीब 5,815 है और यहां मछली का कारोबार होता है।

सेंट बार्थेलेमी

Saint Barthelemy देश एक छोटा सा द्वीप है और यह केवल 25 वर्ग किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है। इस देश की आबादी करीब 11,019 है। यह फ्रांस का हिस्सा है।

वाली और फ़्युटुना

वाली और Futuna द्वीप फ्रांस का हिस्सा है और यह दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में स्थित है। इसकी आबादी 11,439 है और यह 264 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ देश है।

तुवालू

तुवालू कुल नौ एटोल से मिलकर एक छोटा सा देश है। इस देश की आबादी 11,478 है और यह केवल 26 वर्ग KM में फैला हुआ है। यह बाहरी दुनिया से बिल्कुल कटा हुआ देश है।

नाउरू

इस लिस्ट में नाउरू 10वें नंबर पर आता है। Nauru की आबादी करीब 12,884 है। यह देश महज 21 वर्ग KM  में फैला हुआ है और यहां प्राकृतिक संसाधनों की काफी ज्यादा कमी है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...