Latest Newsबिहारब्याज पर लिए पैसों के लेन-देन में हुई मुकेश सहनी के पिता...

ब्याज पर लिए पैसों के लेन-देन में हुई मुकेश सहनी के पिता की हत्या, पुलिस जांच में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

“Mukesh Sahni’s Father Murdered in Loan Transaction, Police Investigate”: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री Mukesh Sahni के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। Police ने जांच के बाद दावा किया कि ब्याज पर लिए गए पैसों के लेनदेन को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने घटना के बाद चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में पुलिस को बड़ी जानकारी हाथ लगी है।

पुलिस के मुताबिक मृतक जीतन साहनी के घर पर CCTV फुटेज मिले हैं। इसके मुताबिक रात 10.30 से 11 बजे के बीच घर में चार लोग जाते दिख रहे हैं। कुछ देर घर में रहने के बाद सभी बाहर निकले।

इनकी पहचान कर इन्हें हिरासत में लिया गया है।Police इनसे पूछताछ कर रही है। इन संदिग्धों के मोबाइल Details, मृतक के साथ लेनदेन, देर रात घर में जाने के कारण की पूछताछ की गई है। पूछताछ में अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है।

जांच में पता चला है कि चार में से दो लोगों ने जीतन साहनी से Interest पर पैसा लिया था। इनमें से एक ने Bike जीतन के पास गिरवी रखी है। ये लोग रात में बाइक छुड़ाने जीतन से बात करने पहुंचे थे। चार में से दो लोगों की पहले भी जीतन से कहासुनी हो चुकी थी।

जीतन को सबक सिखाने की धमकी भी दी गई थी। हत्या के पीछे इन विवादों और लेनदेन को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में उनके घर में मंगलवार को हत्या कर दी गई थी।

दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक Team मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। बता दें बिहार सरकार में मंत्री रहे मुकेश सहनी VIP के प्रमुख हैं। VIP विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन का सहयोगी दल है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...