पटना में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया

पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 3 घंटे की मेहनत के बाद दमकल विभाग ने काबू पाया, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Short Circuit Causes Massive fire in Patna : पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में रात को एक बिल्डिंग में आग लगने की घटना हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। यह घटना दलदली रोड पर प्रेम कुमार के घर में रात लगभग 2:30 बजे हुई।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। मकान के नीचे तेल मिल होने की वजह से स्थिति और भी गंभीर हो गई। आसपास के लोग दहशत में आ गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 5:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में घर के अंदर रखे फर्नीचर, फ्रिज और अन्य सामान जलकर राख हो गए, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अग्निशमन विभाग अब आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।