सीएम के प्रधान सचिव पद से हटाए गए दीपक कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बने नए उपाध्यक्ष

बिहार प्रशासन में बड़ा फेरबदल, पूर्व आईएएस दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटाया गया; अब बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष का पद सृजित किया गया है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया है। बिहार सरकार ने उन्हें अब बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि इस पद पर पहले उदय कांत मिश्रा कार्यरत थे, जिनका कार्यकाल पूरा होने के बाद से यह पद 11 सितंबर से रिक्त चल रहा था।

कौन हैं दीपक कुमार?

दीपक कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं। वे 20 मार्च 2021 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके अगले ही दिन यानी 21 मार्च 2021 को उन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे बिहार के मुख्य सचिव के पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

व्यापक प्रशासनिक अनुभव

दीपक कुमार का प्रशासनिक करियर बेहद लंबा और व्यापक रहा है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने बिहार के कई महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी (DM) के रूप में कार्य किया है। उनके पास बक्सर, नालंदा, हजारीबाग और मोतिहारी समेत करीब 13 जिलों में डीएम की जिम्मेदारी संभालने का लंबा अनुभव है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।