छपरा में तेज रफ्तार कार का कहर, वृद्ध की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

छपरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों का आक्रोश फूटा और उन्होंने सड़क जाम कर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग की, इलाके में तनाव

1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

High Speed Car Wreaks Havoc in Chhapra : छपरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एकमा-मांझी मुख्य मार्ग पर नौतन बाजार मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ब्रेजा कार में अवैध शराब लदी थी और वह मांझी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 6 बजे नौतन मोड़ पर पान दुकान खोल रहे 58 वर्षीय मुसाफिर चौरसिया को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एकमा-मांझी सड़क को जाम कर दिया और मौके पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।