पटना : पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित बिहार इन्वेस्टर्स मीट राइजिंग बिहार में सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करना तथा पलायन रोकना हमारी प्राथमिकता है। हम चाहते हैं कि हर बिहारी को यहीं रोजगार मिल जाए और उसे रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े।

उन्होंने ‘बिल्ड एंड बिलीव’ की भावना के साथ निवेशकों से बिहार की क्षमता पर भरोसा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के विकास में केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि उद्योग, सड़क, ऊर्जा, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाना और पलायन को रोकना हमारी प्राथमिकता है।


