नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बिजली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कोयला आपूर्ति 11.01 प्रतिशत बढ़कर 14.82 करोड़ टन हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 13.35 करोड़ टन थी।

सीआईएल ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि त्योहारों के मौसम से पहले कोयले की आपूर्ति मजबूत हुई है। इस दौरान आमतौर पर बिजली की मांग बढ़ जाती है। इससे ताप बिजली संयंत्रों में कोयले की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलने की संभावना है।


