BJP सांसद निशिकांत दुबे ने की बंगाल के मुर्शिदाबाद सहित 5 जिलों को UT बनाने की मांग

झारखंड की गोड्डा सीट से BJP सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद समेत 5 जिलों को यूनियन टेरिटरी यानी केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की मांग उठाई है।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP MP Nishikant Dubey Demanded to make 5 Districts: झारखंड की गोड्डा सीट से BJP सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद समेत 5 जिलों को यूनियन टेरिटरी यानी केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की मांग उठाई है।

इससे पहले मुर्शिदाबाद विधानसभा के BJP विधायक गौरी शंकर घोष ने कहा था कि मुर्शिदाबाद जिले में जिस तरह से बांग्लादेशी घुसपैठ हो रही है, उससे सुरक्षा बाधित होगी। विधायक ने 2022 में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा गृह मंत्रालय के सामने उठाया था और देश की सुरक्षा के लिए उन्होंने मुर्शिदाबाद, मालदा सहित झारखंड के कुछ जिलों को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग उठाई थी।

BJP विधायक ने उस मांग को लेकर 2022 में गृह मंत्रालय और राज्यपाल को पत्र भी लिखा था। उनकी पार्टी को उस मांग पर भरोसा है और मानना है कि आने वाले दिनों में गृह मंत्रालय इस मांग पर मुहर लगाएगा। इसी मांग को BJP सांसद निशिकांत दुबे ने आगे बढ़ाया है और एक बार फिर पांच जिलों को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की है।

बता दें कि निशिकांत दुबे ने इससे गुरुवार को झारखंड में घट रही हिंदू आबादी, बढ़ रही बांग्लादेशी घुसपैठ, धर्मांतरण और NRC का मुद्दा लोकसभा में उठाया था। घट रही हिंदुओं की आबादी पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने NRC लागू करने की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं जो कुछ भी कह रहा हूं अगर वह झूठ निकला, तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।

उन्होंने लोकसभा में कहा था कि विपक्ष के तमाम नेता आज एक ही बात कह रहे हैं कि संविधान खतरे में है। हालांकि, सच्चाई कुछ और है। संविधान नहीं, कुछ लोगों की राजनीति खतरे में है।

बिहार से अलग होकर जब झारखंड एक अलग राज्य बना था तब संथाल परगना क्षेत्र में 2000 में आदिवासियों की संख्या 36 फीसदी थी जो आज 26 फीसदी है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि दस फीसदी आदिवासी कहां खो गए? इस विषय पर इस सदन में कभी बात नहीं होती, सिर्फ वोट बैंक की राजनीति होती है।

BJP नेता ने आगे कहा था कि झारखंड सरकार भी इस पर कोई एक्शन नहीं ले रही है। बांग्लादेश से घुसपैठ हमारे यहां लगातार बढ़ रही है, जो आदिवासी महिलाएं हैं उनके साथ बांग्लादेशी घुसपैठिये (Bangladeshi Infiltrators) शादी कर रहे हैं। हमारे यहां से चुनाव लड़ने वाली आदिवासी महिलाओं के पति मुसलमान हैं, जिला परिषद की जो अध्यक्ष हैं उनके पति मुसलमान हैं। हमारे यहां एक लाख आदिवासी मुखिया हैं, जिनके पति मुसलमान हैं।

Share This Article