गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़े जाएंगे रांची जिले के गरीब स्टूडेंट

रांची जिले के गरीब छात्र-छात्राओं को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (Guruji Student Credit Card Scheme) से जोड़ा जाएगा। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Guruji Student Credit Card Scheme : रांची जिले के गरीब छात्र-छात्राओं को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (Guruji Student Credit Card Scheme) से जोड़ा जाएगा। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।

वहीं, सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले ST , SC, OBC और अल्पसंख्यक छात्रों को जल्द ही साइकिल मिलेगी। DC राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी की वजह से गरीब बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। Guruji Student Credit Card Scheme से उन्हें आर्थिक लाभ पहुंचाएं। विश्व आदिवासी महोत्सव पर वनाधिकार पट्टा का वितरण किया जाना है, इसलिए सभी CO प्रस्ताव तैयार करके भेजें।

Share This Article