CM हेमंत सोरेन दुमका से आज देंगे महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राशि

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MMSY Program in Dumka : CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) मंगलवार को संताल परगना के लिए दुमका (Dumka) से अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (MMSY) की शुरुआत करेंगे।

इसके साथ ही संताल प्रमंडल की महिलाओं को मंईयां सम्मान राशि एक हजार रुपए प्रति माह मिलने लगेगी।

अब तक प्रमंडलवार पलामू (Palamu), हजारीबाग (Hazaribagh) से इसकी शुरुआत करते हुए पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की महिलाओं को पहली किश्त दी जा चुकी है।

दुमका के बाद 28 अगस्त को कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा और 30 अगस्त को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के मुख्यालय Ranchi में आयोजित कार्यक्रमों में CM सोरेन हिस्सा लेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 21 वर्ष से 50 वर्ष की 46 लाख से अधिक महिलाओं का निबंधन हो चुका है।

96 से अधिक आवेदन को प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके तहत हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपए की राशि यानी सालाना 12 हजार रुपए सीधे उनके खाते में देने की योजना है।

Share This Article