पत्नी ने धर्म परिवर्तन करने से किया इनकार, तो पति ने घर से निकाला, केस दर्ज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Religion Change : राजधानी Ranchi के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड (Ratu Road) निवासी श्रेया राज श्रीवास्तव को पति और ससुराल वालों ने दहेज (Dowry) में और पैसे नहीं मिलने पर घर से निकाल दिया।

इसके बाद बेटे को ले भागे। इस संबंध में पीड़िता ने नामजद केस किया है।

उसका आरोप है कि मेसरा के मैनविल श्रीवास्तव से उसकी शादी हुई थी। विवाह में पिता ने Flat बेचकर 21 लाख से अधिक खर्च किया था।

हालांकि बाद में पता चला कि ससुराल वालों ने कंपनी का संचालक बताकर शादी की। उनकी गतिविधि दूसरे धर्म से जुड़े होने का बाद में पता चला।

आरोप है कि कई बार पति ने पत्नी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

इंकार करने पर पति, जेठ सैनविल श्रीवास्तव, जेठानी प्रीति सक्सेना, सास साधना और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना के बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने करीब 4 लाख रुपए और मायका से मंगाकर रख लिया।

इसी दौरान पति पीड़िता के बेटे को मायका से ले भागा।

Share This Article