खत्म हुआ इंतजार!, कांटाटोली फ्लाइओवर इस दिन से होगा चालू

JUDCO को कांटाटोली फ्लाइओवर को सितंबर महीने के अंत तक वाहनों के चलने करने के लिए कहा गया है। Flyover में रैंप और लाइट का काम इसके बाद भी जारी रहेगा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kantatoli Flyover : कांटाटोली फ्लाइओवर (Kantatoli Flyover) 30 सितंबर से चालू किया जा सकता है।

इस संबंध में नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार ने JUDCO को निर्देश दिया है।

JUDCO को कांटाटोली फ्लाइओवर को सितंबर महीने के अंत तक वाहनों के चलने करने के लिए कहा गया है।  Flyover में रैंप और लाइट का काम इसके बाद भी जारी रहेगा।

बताते चलें कि खादगढ़ा बस स्टैंड (Khadgada Bus Stand) के पास कांटाटोली Flyover में आमने-सामने दो रैंप का निर्माण किया जाना है।

रैंप निर्माण का काम सितंबर तक पूरा नहीं होगा। जुडको महीने के अंत तक बिना रैंप के ही फ्लाइओवर का उ‌द्घाटन (Inauguration)  कराने की तैयारी कर रहा है।

उद्घाटन के बाद रैंप पूरा किया जायेगा। साथ ही फ्लाइओवर पर कार्य भी बाद में होता रहेगा।

लाइट लगाने जैसे फिनिशिंग कार्य भी बाद में होता रहेगा। इसके अलावा अन्य कार्य भी साथ-साथ होते रहेंगे। इसके लिए निर्देश दिया गया है।

Share This Article