Latest Newsझारखंडपेड़ के नीचे बैठी महिला की वज्रपात से मौत

पेड़ के नीचे बैठी महिला की वज्रपात से मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Woman Sitting Under a tree Died Due to Lightning : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड क्षेत्र के टरिया पंचायत के छेचानी गांव में पेड़ के नीचे बैठी महिला की वज्रपात (Thunderbolt) से मौत हो गयी, जबकि उसकी बड़ी गोतनी गंभीर हो गयी। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

वह बेहोश बतायी गयी है। मृत महिला की पहचान दुर्गा देवी (42 ) के रूप में हुई है। बेहोश महिला रिंकू देवी पति सुरेन्द्र प्रसाद है। घटना महिला के घर से 200 मीटर दूर पर हुई। thunderbolt से महिला के शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा जल गया था। घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी वरूण कुमार एवं अंचलाधिकारी नवीन पूर्ति मौके पर पहुंचे एवं मामले की जानकारी लेकर सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

बताया जाता है कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे दुर्गा देवी अपनी बड़ी गोतनी रिंकू देवी के साथ बकरी चरा रही थी। बारिश होने पर दोनों अलग अलग पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी क्रम में दुर्गा देवी जिस महुआ पेड़ के नीचे बैठी थी, उस पर अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वज्रपात का तेज इतना था कि दूसरी पेड़ के नीचे बैठी उसकी गोतनी चपेट में आकर बेहोश हो गयी।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे एवं घायल महिला को इलाज के लिए भेजा, जबकि मृत महिला के शव को घर लेकर पहुंचे। सूचना पर तरहसी थाना से SI मानिन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली। दुर्गा देवी के एक बेटा एवं एक बेटी है। पुत्र चंदन कुमार (18 ) दिव्यांग है, जबकि बेटी चांदनी कुमारी (14 ) है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...