Homeझारखंडझारखंड : ईंट के दाम कम कराने की मांग को लेकर उपायुक्त...

झारखंड : ईंट के दाम कम कराने की मांग को लेकर उपायुक्त को पत्र भेजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: भाकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने नदियों की सुरक्षा तथा ईंट की कीमत निर्धारित करने की मांग जिला प्रशासन से की है।

उन्होंने इस संबंध में मंगलवार को बोकारो उपायुक्त को पत्र भेजा है। उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा गया कि गोमिया प्रखंड क्षेत्र में प्रति डेढ़ हजार ईटा का दाम 7 हजार तक लिया जाता है।

यह सिधा सीधी लूट है। एक तो नदी किनारे ईटा भट्ठा लगाया जाता है जिससे पर्यावरण और नदी दोनों को नुकसान हो रहा है, सरकार भी कोई राजस्व नहीं लेती है, फिरभी इतनी ऊंची कीमत लोगों को लूटने की खुली छूट जैसी है।

इधर अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट निकट दामोदर नदी के किनारे बड़े पैमाने पर बंगला ईट भट्ठा चल रहा है। यही हालत बोकारो नदी के किनारे भी है।

महमूद ने कहा कि जिस ढंग से नदी के किनारे का मिट्टी की कटाईकर ईट भट्ठा चलाया जा रहा है,जो वह अनुचित तो है ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।

जिला पर्यावरण प्रदूषण समिति बोकारो के उपर्युक्त भारी छूट के बावजूदभी मनमानी दाम लेकर लोगों को लूटने का काम ईटा कारोबारियों के द्वारा किया जा रहा है।

लिखे पत्र में महमूद ने दामोदर व बोकारो नदी की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए ईटा की कीमत अधिकतम 2 हजार प्रति डेढ़ हजार निर्धारित करने की मांग जिला प्रशासन से की है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...