नामकुम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Women Death In Road Accident: राजधानी रांची के नामकुम थानांतर्गत सपही नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुधवार को एक महिला की मौत (Women Death) हो गई।

मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह प्रमिला अपने पति के साथ गाय, बकरी चराने मिलिट्री डेयरी फॉर्म के पास गई थी।

रिम्स ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया

लौटने के क्रम में राम प्रसाद गोप वहीं रुक गया और प्रमिला घर आ रही थी रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उसे ESI अस्पताल नामकुम ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रांची भेज दिया।

रिम्स ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने देर शाम रिम्स से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका का अंतिम संस्कार बुधवार को नामकुम सपही नदी घाट पर किया गया।

Share This Article