नयी दिल्ली: कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनावों में एक-एक सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों गठबंधन सहयोगी दलों के नेताओं के बीच एक बैठक में इस बाबत सहमति बन गई है।
झामुमो ने पहले संकेत दिया था कि वह दोनों राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा और एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी, जबकि कांग्रेस ने भी दो सीटों में से एक के लिए अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया। राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 18 जून को होंगे।

