उत्पाद सिपाही की दौड़ में एक और युवक की गई जान, 6 अन्य अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Another youth died in the race for excise constable: उत्पाद सिपाही की दौड़ में हो रही मौतों का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। दरअसल दौड़ के बाद गिरिडीह के एक युवक ने आज शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। मृतक युवक गिरिडीह के राजधनवार निवासी 28 वर्षीय विरंची राय (पिता दर्शन राय) था।

इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई चंदन राय ने बताया कि दर्शन राय उत्पाद सिपाही की बहाली में शामिल होने आया था। शुक्रवार की सुबह वह दौड़ में शामिल हुआ। दौड़ के दौरान उसने 1800 मीटर कम्प्लीट भी कर लिया इसके बाद उसकी सांस फूलने लगी।

जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर उसे तुरंत तरह सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदन राय ने बताया कि जहां दौड़ हो रही है वहां मेडिकल व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इसी लापरवाही के कारण युवक की जान चली गई है।

6 अन्य अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती

वहीं शुक्रवार को ही छह अन्य अभ्यर्थी भी बीमार पड़ गए। सभी को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है उनमें हजारीबाग के खुशनवाज आलम, निमियाघाट के संतोष कुमार, सरिया के राजकुमार सिंह, धर्म दास पश्चिमी सिंघभूम, कोडरमा के त्रिभुवन यादव और रामगढ़ के बबलू बेदीया शामिल हैं।

Share This Article