अग्निवीर भर्ती रैली का रिजल्ट जारी, 23 से 25 सितंबर तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, देखिए शेड्यूल

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Result of Agniveer recruitment rally Released: राजधानी रांची के खेलगांव में 27 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली (Agniveer Recruitment Rally) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

चयनित उम्मीदवारों की सूची ज्वाइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 23 से 25 सितंबर को सुबह 8 बजे रांची सेना भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

Document Verification के लिए अभ्यर्थियों को शिक्षा प्रमाण पत्र, निवास (जन्म) प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र संबंधित दस्तावेज के दो सेट लाने को कहा गया है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का पूरा शेड्यूल

23 को बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, खूंटी, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां 24 को कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, धनबाद, ईस्ट सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़
25 सितंबर को रांची, हजारीबाग, गिरिडीह और पलामू के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा।

बताते चलें रांची में जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं) के लिए अग्निवीर भर्ती रैली (Agniveer Recruitment Rally) का आयोजन किया गया था।

Share This Article